Thursday, 20 August 2020

बड़ी मोहब्बत है मुझे मेरी मोहब्बत से


बड़ी मोहब्बत है मुझे मेरी मोहब्बत से




बड़ी मोहब्बत हैं मुझे मेरी मोहब्बत से
क्योंकी  मोहब्बत से सिर्फ मोहब्बत ही होती है 


चाहे वो मुक्कमल हो या ना हो मोहब्बत तो मोहब्बत ही होती हैं

मोहब्बत में दर्द तो बड़े होतें हैं पर उस दर्द में भी एक मोहब्बत होती है

मोहब्बत में बेचैनी तो बड़ी होती हैं, उस बेचैनी में चैन की मोहब्बत होती है

मोहब्बत को  जितने भी शब्दों में पिरोया जाए,
तब तक समझ में ना आए, जब तक महसूस ना किया जाए

मोब्बत एहसासों से बंधी डोरी हैं ,जो केवल एहसास जुड़ी होती है

बड़ी मोहब्बत हैं मुझे मेरी मोहब्बत से
क्योंकी  मोहब्बत से सिर्फ मोहब्बत ही होती है 

Tuesday, 18 August 2020

इस दिल में प्यार जगाने में

इस दिल में प्यार जगाने में

Feel in love



इस दिल में प्यार जगाने में 

मौसम का बड़ा हाथ था


कुछ आहसांसो को  अहसास कराने में

बारिशों की ही चाल थी


इस कदर भिगाया इन बारिशों ने मुझे

चाहते छलकने लगी थी किसी के चाहत की


कुछ ऐसे धुन छेड़े थे इन सर्द हवाओं ने

की मैं बेधुन हो झूम उठी थी


इस दिल में  प्यार को  जगाने में

मौसम का बड़ा हाथ था




Tuesday, 11 August 2020

यूं ही नहीं टूटी हूं

Broken heart ,said girl image

यूं ही नहीं टूटी हूं
जसबातों से खेला गया है मेरे

हमदर्द होने का अहसास दिला  कर 
जख्म गहरा दिया गया हैं मुझे


Friday, 7 August 2020

ऐसी लगी है,ये दिल्लगी

ऐसी लगी है,ये दिल्लगी




ऐसी लगी है ,ये दिल्लगी 
जिससे लगी है ,ये दिल की लगी
हर कहीं घूमता है, उसे दिल में लिये हुए
 बाते  करता है,  तन्हाइयो में खुद से
जैसे है , पागल ये हुआ

ऐसी लगी है,ये दिल्लगी
जिससे लगी है, ये दिल की लगी
तारीफे करता है,उसके निगाहों की
जिसमें डूबा है,ये

ऐसी लगी है,ये दिल्लगी
जिससे लगी है, ये दिल की लगी
जिनके लफ्जो से है,ये उलझा 
उसके ख़यालो में है,  ये खोया


ऐसी लगी है,ये दिल्लगी
जिससे लगी है, ये दिल की लगी
उसका चेहरा है, इन निगाहों में समाया हुआ
जिसकी निगाहें से है ,दिल घायल हुआ

ऐसी लगी है ,ये दिल्लगी 
जिससे लगी है ,ये दिल की लगी
हर कहीं घूमता है, उसे दिल में लिये हुए